भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आगामी दिनों में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे मौसम में और बदलाव आ सकता है.