केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबई के लोगों का दिल बहुत बड़ा है, हमारे लिए कोई बाहरी नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा मुंबई के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकसित मुंबई के बिना विकसित भारत संभव नहीं है. उन्होंने ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर भी तंज कसते हुए कहा कि जीरो और जीरो मिलकर जीरो ही होता है.