महाराष्ट्र विधानभवन में हुई मारपीट के मामले में नितीन देशमुख और ऋषिकेश टकले को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा. गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने इस घटना का राजनीतिकरण न करने और समस्या के समाधान पर जोर दिया है. एनसीपी नेता रोहित पवार ने कहा कि सत्ता में बैठे विधायक कानून को अपने हाथ में लेकर विधानसभा की गरिमा को नुकसान पहुंचाते हैं.