मुंबई में मंगलवार सुबह से लगातार भारी बारिश के कारण सेंट्रल और हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं बंद करनी पड़ीं आठ घंटे में मुंबई में 170 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो अगस्त महीने के औसत से अधिक है अगस्त महीने में मुंबई में कुल 610 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से काफी ऊपर है