बेंगलुरु में 35 वर्षीय वनाजक्षी को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर विट्ठल ने आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी विट्ठल शराब पीने का आदी था और तीन बार शादी कर चुका था. चार साल तक वो वनाजक्षी के साथ रहा था. आरोपी ने ट्रैफिक सिग्नल पर पेट्रोल छिड़ककर वनाजक्षी को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया.