मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस की कुल 1609 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. भारतीय एयरलाइंस ने उड़ानों के मार्गों में बदलाव कर परिचालन धीरे-धीरे बहाल किया है. एयर इंडिया ने मुंबई और दिल्ली से जेद्दा और दुबई के लिए बड़े विमान भेजे हैं जो 4 मार्च तक लौटेंगे.