हिमाचल में पिछले चौबीस घंटों में भारी बारिश से 5 लोगों की मौत हुई, कुल मृतकों की संख्या तीन सौ तीन हो गई है. चंबा, मंडी और सिरमौर जिलों में मौतें हुईं, जबकि राज्य में घायलों की संख्या तीन सौ साठ तक पहुंच गई है. राज्य में कुल चार सौ बयासी सड़कें बंद हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं.