हिमाचल के किन्नौर जिले में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे-5 पूरी तरह बंद हो गया है. शिमला के पंथाघाटी में पांच मंजिला बिल्डिंग के पास भयानक लैंडस्लाइड हुआ, भवन को खाली करवा दिया गया है. कांगड़ा और हमीरपुर के बॉर्डर पर हुए लैंडस्लाइड में एक कार बाल-बाल बची, एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है.