हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हुड़दंगी पर्यटक ठंड के बावजूद सड़क पर शर्ट उतारकर डांस कर रहे हैं. वीडियो में पर्यटक हाथ में दारू की बोतल और हुक्का लेकर लाउड म्यूजिक पर नांचते दिख रहे हैं. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित पर्यटकों का चालान कर उन्हें दंडित किया है.