वाराणसी के आत्मविश्वस्नेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से अफरातफरी मच गई. आरती के दौरान दीपक के रुई के संपर्क में आने से आग फैल गई और मंदिर में मौजूद सात लोग इसमें झुलस गए झुलसे हुए सभी लोगों को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में लाया गया, जिनमें से एक को निजी अस्पताल रेफर किया गया है.