दिवाली पूरे भारत में रोशनी, उमंग और आस्था के साथ भव्यता से मनाई जा रही है, घर-आंगन दीपों से जगमगा रहे हैं. लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना विधिपूर्वक कर रहे हैं. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को दिवाली के अवसर पर विशेष रूप से रोशनी और सजावट से सजाया गया है.