कांग्रेस नेता उदित राज ने नेपाल के राजनीतिक संकट की तुलना भारत से करके संविधान की मजबूती को रेखांकित किया है. बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने उदित राज के बयान को देश-विरोधी और अशांति फैलाने वाला बताया है. केसवन ने कांग्रेस को संविधान और लोकतंत्र का हत्यारा बताते हुए 1975 के आपातकाल की मानसिकता से जोड़ा है.