केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने इंटरपोल सहयोग से भगोड़ा अपराधी सुनील कुमार को अज़रबैजान से भारत वापस लाया है झारखंड पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने अज़रबैजान के बाकू से सुनील कुमार को लेकर मुंबई हवाई अड्डे पर वापसी की सुनील कुमार पर झारखंड के पतरातू थाना में व्हाट्सऐप के जरिए धमकी और उगाही के आरोपों में एफआईआर दर्ज है