पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लखनऊ आवास में प्रवेश न देने का आरोप लगाया और न्याय की मांग की. ज्योति ने बताया कि उन्होंने पवन सिंह और उनके परिवार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस की मौजूदगी में ज्योति सिंह को सोसाइटी के गार्ड ने अंदर जाने से रोका और पुलिस ने उन्हें थाने जाने को कहा.