अमेरिका में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे जींद के कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कपिल को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने 45 लाख रुपए खर्च किए थे. अब परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. कपिल की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में है और शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद की मांग कर रहा है.