बिहार में होली का त्योहार तीन दिनों तक चलता है और सरकार भी इस अवसर पर तीन दिनों की छुट्टी घोषित करती है. नीतीश कुमार अपनी अप्रत्याशित राजनीतिक चालों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार वे मुश्किल में दिख रहे हैं. खबरों के अनुसार नीतीश जल्द ही बिहार की सत्ता छोड़कर राज्यसभा जाएंगे और भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा.