बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन में जेडीयू और बीजेपी के बीच लगभग बराबर सीटें बांटी जा सकती हैं. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने शुरुआत में चालीस सीटों की मांग की थी, लेकिन हिस्सेदारी कम हो सकती है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच से सात और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार से पांच सीटें मिलने की संभावना है.