अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि दर्शकों को चीयरलीडर्स नहीं बल्कि गंभीर और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:
इंडियन प्रीमियर लीग में आकर्षण का केंद्र रही चीयरलीडर्स का जलवा अगले महीने से होने वाले क्रिकेट विश्व कप में देखने को नहीं मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि दर्शकों को चीयरलीडर्स नहीं बल्कि गंभीर और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, विश्व कप के मैच जबरदस्त होंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक सभी मैचों का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। इन मैचों में हालांकि चीयरलीडर्स नहीं होंगी। वे केवल आईपीएल के मैचों तक ही सीमित रहेंगी। पवार ने विश्व कप में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार आंकने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा, भारत भी अच्छा खेल रहा है, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी अपनी पूरी फार्म में है। उधर इंग्लैंड ने एशेज में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को शिकस्त दे दी इस लिए अभी इस बारे में कुछ नही कहा जा सकता कि इस बार विश्व कप कौन जीतेगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं