विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2016

महिला गोल्फ : छठवें चरण के दूसरे दौर में अमनदीप द्राल ने बनाई बढ़त

महिला गोल्फ : छठवें चरण के दूसरे दौर में अमनदीप द्राल ने बनाई बढ़त
प्रतीकात्मक फोटो
पुणे: ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में चल रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठवें चरण के दूसरे दौर में अमनदीप द्राल ने एक अंडर 71 का स्कोर कर बढ़त हासिल कर ली है। कोलकाता की स्मृति मेहरा ने दूसरे दौर में 72 का स्कोर किया और वह दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

अमनदीप ने फ्रंट नौ में दो बर्डी और इतनी ही बोगी लगाईं। उन्होंने चौथे और छठवें होल में बर्डी लगाईं, लेकिन वह पांचवें और सातवें होल में बोगी लगा बैठीं। आगे उन्होंने 10वें और 15वें होल में बर्डी लगाई, लेकिन वह आखिरी होल में बोगी लगा बैठीं। दूसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर 144 है।

स्मृति 146 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। वहीं पहले दौर में बढ़त बनाने वाली श्वेता ग्लांडे ने दूसरे दौर में चार ओवर 76 का कार्ड खेला। वह 148 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। किरण माथारु, दिल्ली की वाणी कपूर और मेहर अटवाल 149 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रही हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला गोल्फ, अमनदीप द्राल, दूसरा दौर, Women's Golf, Amandeep Dral, Second Round
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com