बासित अहमद और मोहम्मद असरार ने स्पैनिश फुटबॉल टीम में जगह बनाई
- सीआरपीएफ कश्मीर ने स्पेन के फुटबॉल क्लब से हाथ मिलाया
- बासित अहमद और मोहम्मद असरार को क्लब के साथ खेलने के लिए चुना गया
- यह दोनों ही खिलाड़ी कश्मीर के हैं और अब स्पेन क्लब के लिए खेलेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर:
श्रीनगर के लोगों के लिए तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब स्थानीय लड़के बासित अहमद और मोहम्मद असरार ने सीआरपीएफ की बदौलत स्पेन के थर्ड टायर फुटबॉल कल्ब के साथ खेलने के लिए जगह बना ली है. 18 साल के यह दो उभरते हुए फुटबॉल खिलाड़ी इसलिए भी तारीफ के क़ाबिल हैं क्योंकि घाटी में मौजूदा तनाव के बावजूद इन दोनों ने खेल के प्रति अपने प्रेम और जुनून को बनाए रखा. बता दें कि घाटी के वर्तमान हालात में पिछले चार महीनों से स्कूल और खेल कूद के क्षेत्र में छात्र कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं.
ऐसे में सीआरपीएफ ने स्पेन के इस फुटबॉल क्लब से हाथ मिलाया ताकि ज़मीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जा सके. बासित और असरार ने इसी पहल की बदौलत स्पेन की टीम के साथ खेलने का मौका हासिल किया. बासित कहते हैं 'यह तो एक सपने की तरह है. यह सपना जो अब सच्चाई में बदलने जा रहा है.' असरार ने बताया 'मैंने तो इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं था. कॉम्पिटिशिन बहुत तगड़ा था. खुश हूं कि बासित को चुना गया. मुझे भी सीखने का मौका मिलेगा और मैं अपना बेस्ट दूंगा.'
कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक इन दोनों युवाओं के खेल से जुड़े सभी खर्चे स्पेन के इस क्लब द्वारा उठाए जाएंगे. सीआरपीएफ कश्मी के इंस्पेक्टर जनरल ज़ुल्फीकार हसन बताते हैं कि सीआरपीएफ ने स्पेन के क्लब के साथ हाथ मिलाया था. यह तो बहुत खुशी की बात है कि इन दोनों लड़कों को चुन लिया गया है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
श्रीनगर, फुटबॉल खिलाड़ी, श्रीनगर के फुटबॉल खिलाड़ी, सीआरपीएफ कश्मीर, Srinagar, Football Players, Srinagar Football Players, CRPF Kashmir, Sociedad Deportiva Lenense Proinastur