विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत ने नंबर वन खिलाड़ी बनने के बजाय इसे बताया महत्‍वपूर्ण

जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद देश के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अब पूरी तरह से फिट हैं.

बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत ने नंबर वन खिलाड़ी बनने के बजाय इसे बताया महत्‍वपूर्ण
किदांबी श्रीकांत इस समय दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं (फाइल फोटो)
  • दुबई सुपर सीरीज फाइनल्‍स में खेलेंगे
  • चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं श्रीकांत
  • कहा, मेरे लिए नंबर वन बनने से ज्‍यादा जीतना अहम
मुंबई: जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद देश के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अब पूरी तरह से फिट हैं. यह जानकारी देते हुए श्रीकांत ने कहा कि दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने पर ध्यान देने की जगह आगामी दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स जीतना अधिक महत्वपूर्ण है. यहां क्रिकेट क्लब आफ इंडिया द्वारा मानद आजीवन सदस्यता दिए जाने के बाद श्रीकांत ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने के बारे में नहीं सोच रहा. सुपर सीरीज फाइनल्स (दुबई में) जीतना अधिक महत्वपूर्ण है. मैं सिर्फ प्रदर्शन के बारे में सोचता हूं, रैंकिंग के बारे में नहीं.’

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु हांगकांग ओपन के फाइनल मुकाबले में हारीं

श्रीकांत ने कहा, ‘अगर मैं सचमुच में अच्छा प्रदर्शन कर पाया या टूर्नामेंट जीत पाया तो दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बन जाऊंगा.’दुबई विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स का आयोजन 13 से 17 दिसंबर तक किया जाएगा. श्रीकांत फिलहाल दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं.

वीडियो: वर्ल्‍ड चैंपियनशिप से मेडल जीतकर लौटीं पीवी सिंधु
इस साल चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले हैदराबाद के श्रीकांत नागपुर में राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान जांघ में लगी चोट के बाद दो टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले पाए थे.  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidambi Srikanth, Bigger Priority, Top Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com