भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुकाबले की तस्वीर
- पिछले साल भारत ने जीता था एशिया कप
- कई खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
- एक भी इनाम न मिलना भारतीय हॉकी के लिए चिंता का सबब
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यहां हॉकी स्टार अवार्डस-2017 की घोषणा कर दी है. इन अवार्डस में भारतीय खिलाड़ियों के नाम नदारद रहे. एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अर्जेंटीना की डेलफिना मेरिनो को 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवार्डस मिला है, जबकि बेल्जियम के अर्थर वॉन डोरेन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के अलावा उभरते हुए सितारे का भी अवार्ड मिला है. यह अवार्ड एक तरह से भारतीय हॉकी की तस्वीर बताने के लिए भी काफी हैं.
नीदरलैंड्स की महिला टीम को हॉकी वल्र्ड लीग का खिताब दिलाने वाले कोच आस्ट्रेलिया के एल्सन अनन को महिला टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवार्ड मिला है. नीदरलैंडस की पुरुष टीम को राबोबैंक यूरोहॉकी चैम्पियनशिप और बेल्जियम को जोहानसबर्ग में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले न्यूजीलैंड के शेन मैक्लोड को संयुक्त रूप से पुरुष टीम के सर्वश्रेष्ठ कोचों का अवार्ड मिला है.
VIDEO : पिछले साल भारत ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार एशिया कप जीता था.
हॉकी स्टार अवार्ड्स के ऐलान के बाद अब यह तो सवाल बनता ही है कि भारतीय हॉकी सितारे और आका क्या कर रहे हैं. और क्यों एक भी भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार हासिल नहीं कर सका.
अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को महिला श्रेणी में उभरती हुई खिलाड़ी का अवार्ड मिला है. उन्हें लगातार दूसरी साल यह अवार्ड मिला है. इंग्लैंड एंड ग्रेट ब्रिटेन की मैडी हिच एक और खिलाड़ी रहीं जिन्हें लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरुस्कार मिला हो. वहीं पुरुषों में बेल्जियम के विसेंट वानस्च को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवार्ड मिला है.#HockeyStarsAwardsFIH Female player of the Year 2017 goes to the superb @delfinamerino @ArgFieldHockey pic.twitter.com/0o9H5pkjdb
— FIH (@FIH_Hockey) February 5, 2018
यह भी पढ़ें : हॉकी: भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतना हमारा लक्ष्यCongratulations to @JohnWumpire Mens umpire of the year! @SA_Hockey #HockeyStars20187 pic.twitter.com/rTgVVwqKLh