विश्वनाथन आनंद का फाइल फोटो
- टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट
- आनंद ने अमरीका के फेबियानो कारूआना को हराया
- आनंद ने 42 चालों में मुकाबला जीता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अमरीका के फेबियानो कारूआना को तीसरे दौर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में नीदरलैंड के अनीश गिरि के साथ संयुक्त बढ़त बना ली. आनंद की यह तीन दिन में दूसरी जीत है और उनकी नजरें रिकार्ड छठे खिताब पर है. आनंद ने 42 चालों में यह तनावपूर्ण मुकाबला जीता.
वहीं पिछले सत्र में तीसरे स्थान पर रहे ग्रैंडमास्टर बी अधिबान का खराब फार्म जारी रहा. उन्हें लगातार दूसरे दिन पराजय झेलनी पड़ी और अब उन्हें इंग्लैंड के गावेन जोंस ने हराया. अभी 14 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट के दस दौर बाकी हैं. शीर्ष वरीयता प्राप्त नार्वे के मैग्नस कार्लसन, अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव और जोंस तीसरे स्थान पर है.
VIDEO : जब दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आनंद का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में किया
साथ ही में चल रहे चैलेंजर टूर्नामेंट में विदित गुजराती ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मिस्र के अमीन बासीम को हराया. वह उक्रेन के एंटोन कोरोबोव के साथ शीर्ष पर हैं. डी हरिका ने हॉलैंड के एरविन लामी से ड्रा खेला जो टूर्नामेंट में उनका तीसरा ड्रा है.
यह भी पढ़ें : जीत के साथ की विश्ननाथन आनंद ने शुरुआत, पर उठ रहा 'यह सवाल'Breaking News - Tata Steel Chess Round 2: Anish Giri takes sole lead; Viswanathan Anand in joint 2n: https://t.co/4QuYvHuuiG via
— tabithasabater (@tabithasabater3) January 15, 2018
वहीं पिछले सत्र में तीसरे स्थान पर रहे ग्रैंडमास्टर बी अधिबान का खराब फार्म जारी रहा. उन्हें लगातार दूसरे दिन पराजय झेलनी पड़ी और अब उन्हें इंग्लैंड के गावेन जोंस ने हराया. अभी 14 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट के दस दौर बाकी हैं. शीर्ष वरीयता प्राप्त नार्वे के मैग्नस कार्लसन, अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव और जोंस तीसरे स्थान पर है.
VIDEO : जब दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आनंद का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में किया
साथ ही में चल रहे चैलेंजर टूर्नामेंट में विदित गुजराती ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मिस्र के अमीन बासीम को हराया. वह उक्रेन के एंटोन कोरोबोव के साथ शीर्ष पर हैं. डी हरिका ने हॉलैंड के एरविन लामी से ड्रा खेला जो टूर्नामेंट में उनका तीसरा ड्रा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं