विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

शतरंज: विश्‍वनाथन आनंद ने टाटा स्‍टील मास्‍टर्स चेस में कर्जाकिन से बाजी ड्रॉ खेली

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने 80वें टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में रूस के सर्जेइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला जबकि बी. अधिबान को मैग्नस कार्लसन के हाथों दूसरे दौर में मात खानी पड़ी.

शतरंज: विश्‍वनाथन आनंद ने टाटा स्‍टील मास्‍टर्स चेस में कर्जाकिन से बाजी ड्रॉ खेली
आनंद 1.5 अंक लेकर नीदरलैंड के अनीश गिरि के साथ दूसरे स्थान पर हैं (फाइल फोटो)
  • डेढ़ अंक लेकर दूसरे स्‍थान पर हैं आनंद
  • अधिबान को कार्लसन से हार झेलनी पड़ी
  • चैलेंजर टूर्नामेंट में विदित गुजराती ने बाजी जीती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
विज्क आन जी: पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने 80वें टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में रूस के सर्जेइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला जबकि बी. अधिबान को मैग्नस कार्लसन के हाथों दूसरे दौर में मात खानी पड़ी. आनंद ने इस मुकाबले में कोई पेचीदा चाल नहीं चली. दोनों तरफ से मुकाबला बराबरी का था लिहाजा उन्होंने ड्रॉ पर सहमति जताई. विश्‍वनाथन आनंद अब 1.5 अंक लेकर नीदरलैंड के अनीश गिरि के साथ दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक को हराया.

यह भी पढ़ें: जीत के साथ की विश्ननाथन आनंद ने शुरुआत, पर उठ रहा 'यह सवाल'

नार्वे के कार्लसन, अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव और आनंद दूसरे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, बी. अधिबान को कार्लसन के खिलाफ अपने रक्षात्मक रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ा. साथ ही में चल रहे चैलेंजर टूर्नामेंट में विदित गुजराती ने पोलैंड के माइकल क्रासेंको को हराया, वहीं डी हरिका ने बेहतर रैंकिंग वाले डच खिलाड़ी बेंजामिन बोक से ड्रॉ खेला.
वीडियो: साइना नेहवाल के साथ खास बातचीत
गौरतलब है कि आनंद ने पहले दौर में मैक्सिम माटलाकोव से मिली चुनौती से पार पाते हुए जीत दर्ज की थी. वे विश्व रैपिड चैपियनशिप में खिताबी जीत के बाद इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. यह स्टार खिलाड़ी चार साल के अंतराल के बाद इस 80वें चरण में भाग ले रहा है. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com