युगांडा के जैक्सन किप्रापे और कीनिया की वेलेंटाइन किपकेटर ने 3,50,000 डॉलर ईनामी राशि की 10वीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में नए कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
युगांडा के जैक्सन किप्रापे और कीनिया की वेलेंटाइन किपकेटर ने 3,50,000 डॉलर ईनामी राशि की 10वीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में नए कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किए।
किप्रोप ने गत पुरुष चैंपियन कीनिया के लाबाना मोईबेन को पछाड़कर दो घंटे नौ मिनट और 32 सेकेंड के समय से पहला स्थान हासिल किया, इस तरह उन्होंने दो घंटे नौ मिनट और 54 सेकेंड के दो साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इस खिताबी जीत से किप्रोप को 55,000 डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 15,000 डॉलर की अतिरिक्त राशि भी शामिल है। इथियोपिया के जैकब चेशारी ने भी दो घंटे नौ मिनट और 43 सेकेंड से पिछला कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि एलिजाह केम्बोई (2:10:03) तीसरे स्थान पर रहे। पिछले साल के विजेता और रेस के पूर्व प्रबल दावेदार माने जा रहे मोईबेन दो घंटे 10 मिनट 55 सेकेंड से पांचवें स्थान पर रहे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई मैराथन, Mumbai Marathon