दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स और उनकी ओलिम्पिक स्कीइंग चैम्पियन गर्लफ्रेंड लिंडसे वॉन अब अलग हो गए हैं। दोनों ने अपनी-अपनी व्यस्तताओं को अलगाव की वजह बताया है, हालांकि वॉन के मुताबिक, अलगाव का फैसला आपसी सहमति से लिया गया।
30-वर्षीय वॉन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, "तीन साल तक साथ रहने के बाद टाइगर (वुड्स) और मैंने संबंधों को खत्म करने का फैसला लिया..." वॉन ने यह भी लिखा, "वुड्स और उनके खूबसूरत परिवार के लिए मेरे दिल में हमेशा खास जगह बनी रहेगी..."

दूसरी ओर, 39-वर्षीय टाइगर वुड्स ने एक बयान जारी कर कहा, "मैं लिंडसे का काफी सम्मान करता हूं और प्यार भी... हमारा साथ बिताया समय हमेशा अच्छा रहा..." वुड्स ने आगे कहा, "दुर्भाग्य यह है कि हम दोनों का जीवन काफी हैक्टिक है और हम बेहद ज्यादा समय मांगने वाले खेलों से जुड़े हैं, इसलिए साथ में समय बिताना काफी मुश्किल है..."
इस संबंध से पहले टाइगर वुड्स ने स्वीडिश मॉडल एलिन नॉडेग्रेन से शादी की थी, लेकिन वर्ष 2010 में टाइगर वुड्स के कई विवाहेतर संबंधों का राज खुल जाने के बाद एलिन ने वुड्स से तलाक ले लिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं