टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (सौजन्य : AFP)
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) से ओलिंपिक 2016 की तैयारी के रूप में प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता देने हेतु टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का चयन किया गया है। यह सहायता उन्हें टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना के तहत दी जाएगी। इस विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए उन्हें 60 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कोचिंग शुल्क और अन्य प्रशिक्षण खर्च के भुगतान के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय से वित्तीय मदद देने का अनुरोध किया था।
यह देखा गया कि उनके निजी कोच क्रिश्चियन फिल्होल (फ्रांस) की सेवाएं लेने के लिए उनके और कोच के बीच समझौता हुआ है। सहायक व्यक्तियों के रहने ठहरने, यात्रा और सेवाओं सहित अन्य प्रशिक्षण खर्च पर भी ध्यान दिया गया।
सक्षम प्राधिकारी ने कोचिंग शुल्क के लिए 3000 अमेरीकी डॉलर प्रति सप्ताह और अन्य प्रशिक्षण खर्च के लिए 2000 अमेरीकी डॉलर प्रति सप्ताह भुगतान करने के सानिया मिर्जा के अनुरोध को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।
इस बात को ध्यान में रखा गया कि सानिया मिर्जा नियमित रूप से प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रही हैं, इसलिए माना जाता है कि वे लगातार प्रशिक्षण नहीं ले पाएंगी। अत: सानिया मिर्जा को वास्तविक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
सानिया को प्रशिक्षण लेने वाले देश और स्थान के बारे में भी जानकारी देनी होगी। प्रशिक्षण के वास्तविक कार्यक्रम की जानकारी संबद्ध कागजातों के साथ मिलने के बाद 30 लाख रुपये (सानिया मिर्जा के बजट आवंटन का 50 प्रतिशत) तक की वित्तीय मदद किश्तों में जारी की जाएगी। युगल-मिश्रित युगल में उनके जोड़ीदार के चयन के बाद बकाया राशि दी जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एनएसडीएफ, राष्ट्रीय खेल विकास कोष, सानिया मिर्जा, टारगेट ओलिंपिक पोडियम, टॉप्स योजना, NSDF, National Sports Development Fund, Sania Mirza, Target Olympic Podium Scheme, TOPS Scheme