बासेल:
भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधु और पारूपल्ली कश्यप को स्विस ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि साइना नेहवाल पहले ही क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गई थीं।
इससे 1,25,000 अमेरिकी डॉलर ईनामी के इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। सेमीफाइनल में सिंधु को 79 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की सुन यु से 21-18, 12-21, 19-21 से हार मिली। तीसरे वरीय कश्यप को चीन के हुवेई तियान के हाथों 17-21, 11-21 से करारी हार मिली।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीवी सिंधु, पी कश्यप, साइना नेहवाल, स्विस ग्रां प्री, PV Sindhu, P Kashyap, Saina Nehwal, Swiss Grand Prix