विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2015

सानिया को मिलेगा राजीव खेल रत्न पुरस्कार?

सानिया को मिलेगा राजीव खेल रत्न पुरस्कार?
सानिया मिर्जा की फाइल फोटो
नई दिल्ली: सानिया मिर्ज़ा का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा जा सकता है। विंबलडन में महिला डबल्स का ख़िताब जीतने वाली सानिया का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए बढ़ाने का मन खेल मंत्रालय बना चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, सानिया ने ख़ुद इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया है लेकिन अगर मंत्रालय चाहे तो खिलाड़ी का नाम पुरस्कार के लिए आगे बढ़ा सकता है।

सानिया इसी साल अप्रैल में महिला डबल्स में वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बनी है। इससे पहले सानिया को 2004 में अर्जुन अवॉर्ड और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ एथलीटों ने अवॉर्ड के लिए अपना नाम सरकार को भेजा है, जिसमें स्कॉवश से दीपिका पल्लिकल, बैडमिंटन से पीवी सिंधू और हॉकी से सरदार सिंह के नाम प्रमुख हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, खेल मंत्रालय, Sania Mirza, Sports Awards, Rajiv Gandhi Khel Ratna Award, Ministry Of Sport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com