विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2015

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : सानिया और लिएंडर पेस ने जीत से की शुरुआत

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : सानिया और लिएंडर पेस ने जीत से की शुरुआत
फाइल फोटो
मेलबर्न:

लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए यहां क्रमश: पुरुष और महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सानिया और चीनी ताइपै की उनकी जोड़ीदार सु वेई सीह ने अर्जेंटीना की मारिया इरिगोएन और स्विट्जरलैंड की रोमिना ओपरैंडी को केवल 48 मिनट में 6-2, 6-0 से शिकस्त दी।

सानिया और सीह की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी का अगला मुकाबला कनाडा की गैब्रिएला दाबरोवस्की और पोलैंड की एलिसिया रोसोलस्का की जोड़ी से होगा। पुरुष युगल में पेस और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन की दसवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्काट लिपस्की और राजीव राम की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला स्टीव जानसन और सैम क्वेरी की अमेरिकी जोड़ी तथा सिमोन बोलेली और फैबियो फोगनेनी की इतालवी जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा, ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस, Sania Mirza, Leander Paes, Australian Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com