विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2014

साइना नेहवाल की नजरें ऑल इंग्लैंड खिताब पर

साइना नेहवाल की नजरें ऑल इंग्लैंड खिताब पर
फाइल फोटो
बर्मिंघम:

एक साल के इंतजार के बाद खिताब जीतने वाली ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की नजरें कल से यहां शुरू हो रहा चार लाख डॉलर इनामी राशि का ऑल इंग्लैंड सुपर सीरिज प्रीमियम टूर्नामेंट जीतने का अपना सपना पूरा करने पर होंगी।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वरीयता प्राप्त एकमात्र भारतीय साइना पिछले साल सेमीफाइनल में थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन से हार गई थी।

पूरे सत्र में खराब फॉर्म और फिटनेस समस्याओं से जूझती रही साइना ने एक साल के इंतजार के बाद जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता।

सातवीं वरीयता प्राप्त साइना ने वजन कम किया है और उसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उसे पहला मैच स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से खेलना है। अगले दो दौर में उसकी टक्कर जर्मनी की जूलियन शेंक और चौथी वरीयता प्राप्त शिक्सियान वांग से हो सकती है।

भारत की पीवी सिंधू अपने अभियान की शुरुआत चीन की यू सुन के खिलाफ करेगी। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सिंधू को अगले दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की यिहान वांग से खेलना पड़ेगा।

पुरुष एकल में पी कश्यप और के श्रीकांत को मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिला है। दोनों का सामना पहले दौर में क्रमश: जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केनेची टागो और केंतो मोमोता से होगा।

सानिया ने कहा, मैं पूरी तैयारी के साथ आई हूं। मैंने एक महीने अभ्यास किया है और मेरा आत्मविश्वास लौटा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑल इंग्लैंड खिताब, All England Tour, साइना नेहवाल, Saina Nehwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com