सगाई के दौरान सानिया और अनम मिर्जा (फोटो : Twitter)
                                                                                                                        
                                        टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम की सगाई के फंक्शन में भाग लेने के बाद मुंबई पहुंच गई हैं। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बहन की सगाई की फोटो भी शेयर की हैं।
सानिया ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'माय ब्यूटीफुल अनम मिर्जा'। सगाई कार्यक्रम में सानिया मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर गाउन में नजर आईं।
उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अनम की मेहंदी वाली फोटो भी शेयर की और लिखा, 'माय प्रेटी, आई लव यू'।
 
अनम मिर्जा (सौजन्य : )
गौरतलब है कि यूएस ओपन जीतने के बाद स्वदेश वापसी पर सानिया मिर्जा सीधे हैदराबाद पहुंचीं थी। उनकी बहन अनम की सगाई 16 सितंबर को हैदराबाद में हुई।
सानिया की बहन अनम की सगाई अकबर राशिद से हुई, जो हैदराबाद के बिजनेसमैन हैं। अकबर और अनम एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। अनम मिर्जा ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        सानिया मिर्जा, अनम मिर्जा, सानिया की बहन, अनम की सगाई, Sania Mirza, Anam Mirza, Sania Mirza's Sister, Anam Mirza's Engagement