विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2016

शाहरुख ने सानिया मिर्जा को बताया 'रैकेट की रानी'

शाहरुख ने सानिया मिर्जा को बताया 'रैकेट की रानी'
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की फाइल फोटो
हैदराबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'ऐस अगेन्स्ट ऑड्स' का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा, 'सही में मुझे लगता है कि हम अपनी लड़कियों के प्रति जितना अधिक प्यार दिखाएंगे, अपनी महिलाओं के प्रति जितना प्यार और सम्मान दिखाएंगे, हमें सानिया जैसी कई विश्वस्तरीय उपलब्धियां देखने को मिलेंगी। इस दुनिया में महिलाओं की तुलना में किसी ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है।'

शाहरुख ने कहा, 'वह (सानिया) रैकेट की रानी है। सानिया ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। हम पीटी उषा, मेरीकॉम और सानिया मिर्जा जैसे लोगों को याद करते हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर कई लड़कों और लड़कियों ने खेलों को पेशेवर करियर के तौर पर अपनाया और हमारे देश का मान बढ़ाया।'

वहीं इस मौके पर सानिया ने कहा, 'मैंने बस इतना किया कि उनसे (शाहरुख) से कहा कि क्या आप मेरी जिंदगी के अहम हिस्से का विमोचन कर सकते हो। मैंने सिर्फ इतना कहा और वह यहां आ गए।' उन्होंने कहा, 'ईश्वर की कृपा से मेरा करियर लंबा रहा। कोर्ट के अंदर और बाहर मनोरंजक करियर रहा। मुझे खुशी है कि मैं इसे पेश करने में सफल रही।'

इस किताब में सानिया की महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की यात्रा तथा अपना सपना साकार करने के लिए उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया उनका जिक्र है। हार्पर कालिन्स किताब का प्रकाशक है और यह देश के प्रमुख बुकस्टोर पर उपलब्ध है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शाहरुख खान, सानिया मिर्जा, ऐस अगेन्स्ट ऑड्स, टेनिस, Shah Rukh Khan, Sania Mirza, Ace Against Odds, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com