विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2014

इंडियन वेल्स ओपन : सानिया मिर्जा-कारा ब्लैक फाइनल में हारीं

इंडियन वेल्स ओपन : सानिया मिर्जा-कारा ब्लैक फाइनल में हारीं
इंडियन वेल्स:

भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक इंडियन वेल्स ओपन के महिला युगल के फाइनल में शनिवार को हार गईं।

सानिया और ब्लैक को ताइवान की सेह सू वेई और चीन की पेंग सुआई की शीर्ष वरीय जोड़ी से हार मिली। सेह और सुआई ने फाइनल मुकाबलों में अपना शत-प्रतिशत रिकार्ड बरकरार रखते हुए सानिया-ब्लैक को 7-6, 6-2 से हराया।

सेह और सुआई ने लगातार 11 फाइनल जीते हैं। कतर ओपन में खिताबी जीत के साथ सेह और सुआई ने सर्वोच्च वरीय जोड़ीदार के तौर पर सारा इरानी और रोबर्टा विंसी को पीछे छोड़ा था।

सानिया को इंडियन वेल्स में दूसरी खिताबी जीत की तलाश थी। इससे पहले वह 2011 में रूस की एलेना वेस्नीना के साथ यहां खिताब जीत चुकी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, कारा ब्लैक, इंडियन वेल्स ओपन टेनिस, Sania Mirza, Cara Black, Indian Wells Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com