विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2014

साइना, कश्यप, श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

साइना, कश्यप, श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में
फाइल फोटो
फाइल फोटो
फुझोउ:

लंदन ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल, भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप और केश्रीकांत चाइना ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन के दूसरे दौर में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने चीन की किन जिनपिंग को 21-18, 21-18 से हराया।

पुरुष एकल वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप ने चीन के शूए सांग को 11-21, 21-11, 21-13 से हराया। वहीं श्रीकांत ने चीन के गाओ हुआन को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-14 से शिकस्त दी।

छठी वरीयता प्राप्त साइना को चीनी क्वालीफायर ने काफी परेशान किया, लेकिन अपने अनुभव के दम पर साइना ने बाजी मारी। अब साइना का सामना चीन की डि सुओ से होगा।

कश्यप का सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चेन लोंग और मार्क विब्लेर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं श्रीकांत की टक्कर झेंगमिंग वांग और केंतो मोमोता के बीच होने वाले दूसरे दौर के मुकाबले के विजेता से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप, के श्रीकांत, चाइना ओपन, बैडमिंटन, Saina Nehwal, Parupalli Kashyap, China Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com