विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2014

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में हारी

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में हारी
बर्मिंघम:

स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही भारत का ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अभियान भी समाप्त हो गया।

सातवीं वरीयता प्राप्त साइना शुक्रवार रात क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की चौथी वरीय शिजियान वांग से सीधे गेम में 17-21, 10-21 से हार गई। यह मैच 43 मिनट तक चला। सेमीफाइनल में वांग का मुकाबला हमवतन और दूसरी वरीयता प्राप्त यिहान वांग से होगा, जिन्होंने कारिया की याने जु बेई को एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-8, 21-13 से हराया।

भारतीय खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। केवल साइना ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। महिला एकल में दूसरी भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु पहले दौर में ही चीन के सुन यू से हार गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन, Saina Nehwal, All England Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com