विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2014

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं साइना

बर्मिघम:

लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल शानदार प्रदर्शन करते हुए 400,000 डॉलर इनामी ऑल इंग्लैंड ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्र्वाटर फाइनल में पहुंच गई हैं।

साइना ने गुरुवार (भारतीय समयानुसार देर रात) खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका की बीवेन झांग को 24-22, 18-21, 21-19 से हराया। यह मैच एक घंटे चला। झांग ने क्वालीफाईंग खेलते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई थी।

विश्व की सातवीं वरीय खिलाड़ी सायना और 41वीं वरीय झांग के बीच यह पहला मुकाबला था। ड्रॉ के मुताबिक, साइना का दूसरे दौर में सामना जर्मनी की जूलियन शेंक के साथ होता दिख रहा था, लेकिन शेंक पहले दौर के मुकाबले के लिए कोर्ट पर नहीं उतर सकी थीं, लिहाजा झांग को साइना से भिड़ने का मौका मिला।

क्वार्टर फाइनल में साइना का सामना चीन की शिजियान वांग से होगा। वांग ने दूसरे दौर के मुकाबले में आयरलैंड की कोल मैगी को 21-15, 21-12 से हराया।

वांग विश्व की तीसरी वरीय खिलाड़ी हैं। इन दोनों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार में सायना की जीत हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑल इंग्लैंड ओपन टूर्नामेंट, साइना नेहवाल, Saina Nehwal, All-England Championship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com