विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2015

साइना नेहवाल पद्मभूषण के लिए नामांकित न किए जाने पर नाराज, प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

साइना नेहवाल पद्मभूषण के लिए नामांकित न किए जाने पर नाराज, प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
नई दिल्ली:

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पद्मभूषण के लिए नामांकित नहीं किए जाने पर खेल मंत्रालय से नाराज प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है।

महिला बैडमिंटन में दुनिया में चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि उनके साथ हुई नाइंसाफी पर ध्यान दें। साइना नेहवाल का नाम खेल मंत्रालय ने इस साल पद्म अवार्ड के लिए गृहमंत्रालय को नहीं भेजा, इससे साइना ख़ासा नाराज है। उनका कहना है कि पिछले 4 सालों के दौरान उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट जीतें हैं, जिनमे 2012 में ओलिंपिक ब्रोंज मेडल के साथ-साथ 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड भी शामिल हैं।

साइना नेहवाल को 2010 में पद्मश्री से नवाज गया था। इसके पांच साल पूरे होने पर दूसरे पद्म अवार्डों के लिए साइना को नामांकित किया जा सकता है, लेकिन इस साल पहलवान सुशीलकुमार का नाम खेलमंत्रालय ने भेजा है।

साइना ने कहा कि जब भी वह अच्छा खेलीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनको बधाई दी और मोदी खिलाड़ियों की काफी इज्जत करते आए हैं। ऐसे में उनसे उम्मीद है की नरेंद्र मोदी तक उसकी आवाज अब जरूर पहुंचेगी।

साइना नेहवाल ने पहले ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई बाद में बेंगलुरु की बैडमिंटन अकादमी में साइना ने मीडिया से बात की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, सायना नेहवाल, पद्म भूषण, Sports Minister, Saina Nehwal, Padam Bhushan, PM MOdi, नरेंद्र मोदी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com