विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2015

बेटा क्रिस्टयानो रोनाल्डो का, फैन मेस्सी का

बेटा क्रिस्टयानो रोनाल्डो का, फैन मेस्सी का
नई दिल्ली:

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फ़ुटबॉल के सबसे बड़े ख़िताब की रेस में लियोनेल मेस्सी को ज़रूर पीछे छोड़ दिया, लेकिन मेस्सी ने
एक ऐसा ख़िताब हासिल कर लिया, जिसे लेकर रोनाल्डो ज़रूर हैरत में होंगे। रोनाल्डो के चार साल के बेटे ने अपना सबसे
पसंदीदा फ़ुटबॉलर मेस्सी को चुना है, जो यकीनन मेस्सी के लिए बहुत बड़ा ख़िताब है।

दो दिनों पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो यानी CR7 को मिले बेहतरीन फुटबॉलर का खिताब लेने रोनाल्डो के साथ उनके चार साल
का बेटा भी स्टेज पर पहुंचा तो दुनियाभर में फुटबॉल फैन्स ने इसे खूब सराहा. CRON के नाम से भी मशहूर पुर्तगाल और रियाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार (2008, 2013 और 2014 में) दुनिया का बेहतरीन फ़ुटबॉलर का ख़िताब अपने नाम किया। चार साल के क्रिस्टियानो जूनियर किसी भी दूसरे छोटे बच्चे की तरह अपने पिता को बेइंतहा चाहते हैं, लेकिन फ़ुटबॉल में रोनाल्डो जूनियर का हीरो उनके पिता नहीं बल्कि मशहूर अर्जेन्टीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी हैं। मेस्सी ने चार बार (2009, 2010, 2011 और 2012 में) बैलेन डियॉर यानी दुनिया का बेहतरीन फ़ुटबॉलर का ख़िताब जीता है।

दरअसल, यूट्यूब पर जारी की गई मेस्सी-रोनाल्डो की मुलाक़ात की तस्वीरों के असली हीरो रहे 4 साल के क्रिस्टियानो जूनियर और मेस्सी की मुलाक़ात बेहद यादगार रही।

मेस्सी ने क्रिस्टियानो जूनियर के सिर पर हाथ फेरते हुए उनका हाल पूछा तो किसी आम फ़ैन की तरह वह शर्माते नज़र आए।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मेस्सी को बताया कि उनका बेटा दोनों के वीडियोज़ देखता है, लेकिन बातें मेस्सी की ज़्यादा करता है।

यानी माना जा सकता है कि रोनाल्डो की तेज़ी और मेस्सी के स्ट्राइकिंग रेट के साथ एक और स्टार फ़ुटबॉल की दुनिया में छाने की की तैयारी में है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी, रोनाल्डो का बेटा, Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com