विज्ञापन
This Article is From May 11, 2015

बोपन्ना ने जीता मैड्रिड मास्टर्स में डबल्स का ख़िताब

बोपन्ना ने जीता मैड्रिड मास्टर्स में डबल्स का ख़िताब
नई दिल्ली: भारत के रोहन बोपन्ना ने अपने रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेरेगा के साथ मिलकर मैड्रिड मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है।

बोपन्ना-मेरेगा की जोड़ी ने फ़ाइनल मुक़ाबले में सर्बियाई और पोलिश जोड़ी निनाद जिमनोजिच और मार्टिन माटकोवस्की की जोड़ी को 6-2, 6-7, 11-9 से हराया। यह बोपन्ना के करियर का तीसरा खिताब है। हालांकि क्ले कोर्ट पर बोपन्ना ने पहली बार खिताबी जीत दर्ज की है।

फ़ाइनल मुक़ाबले का पहला सेट बोपन्ना और मेरेगा की जोड़ी ने आसानी से जीत लिया। लेकिन दूसरे सेट में जिमनोजिच और माटकोवस्की की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुक़ाबले को रोमांचक बना दिया।

तीसरे और निर्णायक सेट में बोपन्ना-मेरेगा की जोड़ी ने टाइब्रेकर में 11-9 से जीत हासिल की। करीब 85 मिनट तक चले मुक़ाबले में बोपन्ना और मेरेगा की जोड़ी ने शानदार टेनिस का प्रदर्शन किया।

रोहन बोपन्ना ने इस मुक़ाबले में कहा, 'जीत से काफी ख़ुश हैं। क्ले कोर्ट पर पहला ख़िताब होने से ख़ुशी ज्यादा है। फ्लोरिन के साथ खेलना अच्छा अनुभव है। वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, रोहन बोपन्ना, रोमानिया, फ्लोरिन मेरेगा, मैड्रिड मास्टर्स, Rohan Bopanna, Madrid Open Trophy, Florin Mergea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com