विज्ञापन
This Article is From May 10, 2015

रोहन बोपन्ना ने मर्जिया के साथ मिलकर मैड्रिड ओपन खिताब जीता

रोहन बोपन्ना ने मर्जिया के साथ मिलकर मैड्रिड ओपन खिताब जीता
टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना की फाइल फोटो
मैड्रिड: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने नए साझेदार फ्लोरियन मर्जिया के साथ मिलकर पहला और 2015 का अपना तीसरा खिताब जीता। इस जोड़ी ने रविवार को नेनाद जिमोनजिक और मार्टिन मातकोवस्की को हराकर मैड्रिड ओपन ट्रॉफी जीती।

बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार ने 4185405 यूरो इनामी क्ले कोर्ट मास्टर्स प्रतियोगिता में मैच प्वाइंट बचाने के बाद एक घंटे और 24 मिनट में 6-2, 6-7, 11-9 से जीत दर्ज की।

बोपन्ना ने इससे पहले इस साल सिडनी और दुबई में डेनियल नेस्टर के साथ मिलकर खिताब जीता था लेकिन बाद में इस कनाडाई खिलाड़ी के साथ उनकी जोड़ी टूट गई थी।

मर्जिया के साथ यह बोपन्ना का दूसरा फाइनल था। इससे पहले यह जोड़ी पिछले महीने कासाब्लांका प्रतियोगिता में उप विजेता रही थी।

इस जीत से बोपन्ना और मर्जिया को कुल 247560 यूरो की इनामी राशि मिली जबकि प्रत्येक को एक हजार रैंकिंग अंक भी मिले।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस, रोहन बोपन्ना, डेनियल नेस्टर, फ्लोरियन मर्जिया, Tennis, Rohan Bopanna, Daniel Naster, Florian Mergea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com