विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2014

इंडियन वेल्स : नडाल ने बहाया पसीना, फेडरर और मरे की भी संघषर्पूर्ण जीत

इंडियन वेल्स : नडाल ने बहाया पसीना, फेडरर और मरे की भी संघषर्पूर्ण जीत
इंडियन वेल्स (अमेरिका):

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल, दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और एंडी मरे को इंडियन वेल्स एटीपी डब्ल्यूटीए मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा।

नडाल को चेक गणराज्य के रादेक स्टेपनेक के खिलाफ 2-6, 6-4, 7-5 से जीत दर्ज करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अभी विश्व में 50वीं रैंकिंग के स्टेपनेक ने मैच में 12 ऐस लगाए, जबकि नडाल ने आठ डबल फॉल्ट किए और वह केवल दो ऐस ही जमा पाए। नडाल का अगला मुकाबला यूक्रेन के अलेक्सांद्र दोलगोपोलोव से होगा, जिन्होंने अमेरिका के टिम स्माइसजेक को 7-6, 6-4 से हराया।

पांचवी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे को भी जीत के लिए जूझना पड़ा। उन्होंने चेक गणराज्य के ही लुकास डलूही को तीन सेट तक चले मैच में 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। सातवीं वरीय स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने फ्रांस के पाल हेनरी मैथ्यू के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें टाईब्रेकर में जीत मिली। फेडरर ने 6-2, 7-6 से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और तीसरी वरीय स्विस खिलाड़ी स्टेनिसलास वावरिंका ने हालांकि क्रोएशिया के इवो कालरेविच पर 6-3, 7-5 जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लेटिन हेविट दूसरे दौर में ही दक्षिण अफ्रीका के 17वीं वरीय केविन एंडरसन से 7-6, 6-4 से हार गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, रोजर फेडरर, एंडी मर्रे, इंडियन वेल्स एटीपी, Rafael Nadal, Roger Federer, Andy Murray, Indian Wells ATP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com