                                            रेड बुल ने फेरारी पर 77 अंक की बढ़त बनाई हुई है और अब सत्र की केवल चार रेस बची हैं, लेकिन उनके ड्राइवर मार्क वेबर ने कहा कि वे कंस्ट्रक्टर्स खिताब को हल्के में नहीं ले रहे हैं।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                ग्रेटर नोएडा: 
                                        रेड बुल ने फेरारी पर 77 अंक की बढ़त बनाई हुई है और अब सत्र की केवल चार रेस बची हैं, लेकिन उनके ड्राइवर मार्क वेबर ने कहा कि वे कंस्ट्रक्टर्स खिताब को हल्के में नहीं ले रहे हैं। वेबर ने कहा कि उनकी टीम में सफलता के लिए भूख अब भी बाकी है।
उन्होंने कहा, हममें अब भी भूख बाकी है, क्योंकि प्रत्येक रेस हमारे लिए नयी चुनौती होती है। हम सत्र के अंत को शानदार तरीके से समाप्त करने के लिए प्रत्येक रेस जीतना चाहेंगे। वेबर ने कहा, हां, हमने कंस्ट्रक्टर्स सूची में अच्छी बढ़त बनाई हुई है। टीम से जुड़े हर व्यक्ति ने टीम को यहां तक पहुंचाने के लिए योगदान दिया है। लगातार तीन साल टीम चैम्पियनशिप जीतने से ज्यादा संतोषजनक और कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, रेड बुल के लिए यह बहुत विशेष उपलब्धि है। अगली दो रेस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें अगली रेस से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना होगा।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं