विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2012

राज्यवर्धन राठौड़ को राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक

राज्यवर्धन राठौड़ को राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण पदक
एथेंस ओलिंपिक के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विश्व के पूर्व नंबर एक निशानेबाज रंजन सोढ़ी और मोहम्मद असाब को पीछे छोड़कर 56वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: एथेंस ओलिंपिक के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विश्व के पूर्व नंबर एक निशानेबाज रंजन सोढ़ी और मोहम्मद असाब को पीछे छोड़कर 56वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में सेना के राठौड़ ने क्वालीफाईंग में 144 और फाइनल में 46 का स्कोर बनाकर सोने का तमगा जीता। उत्तर प्रदेश के असाब ने 141 और 46 के स्कोर के साथ रजत और सोढ़ी ने 138 और 48 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक हासिल किया।

डबल ट्रैप जूनियर वर्ग का खिताब दिल्ली के श्याम मसूद ने जीता। वह सीनियर वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे। मसूद ने कुल 136 का स्कोर बनाया। हरियाणा के अंकुर मित्तल (134) ने रजत और आंध्र प्रदेश के अशेर नोरिया (131) ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सेना के ओंकार सिंह और बीएसएफ के अमित कुमार पिलानिया 289 के समान स्कोर के साथ बढ़त पर हैं। समरेश जंग (288) का नंबर उनके बाद आता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय निशानेबाजी, Rajyavardhan Singh Rathore, National Shooting Championship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com