विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2017

टेनिस स्‍टार राफेल नडाल ने दिखाया अपने देश स्‍पेन के प्रति प्रेम, कहा-यहां टैक्‍स दरें ज्‍यादा लेकिन मैं खुश हूं

टेनिस स्‍टार राफेल नडाल ने दिखाया अपने देश स्‍पेन के प्रति प्रेम, कहा-यहां टैक्‍स दरें ज्‍यादा लेकिन मैं खुश हूं
राफेल नडाल का साफ मानना है कि पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं (फाइल फोटो)
  • बैंको सडाबेल के ग्राहकों के सम्मेलन में व्‍यक्‍त किए यह विचार
  • राफेल नडाल ने कहा, पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं
  • बोले-लंबे चलने वाले मैच मुझे ज्‍यादा पसंद हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ला कोरुना (स्पेन): टेनिस के स्‍टार खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने कहा है कि उनके देश स्‍पेन में टैक्‍स की दरें इतनी ज्‍यादा हैं कि यहां रहने के बारे में सोचना पड़ता है, इस सबके बावजूद वे अपने देश स्‍पेन में खुश हैं. पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नडाल ने यह विचार स्पेन के बैंक बैंको सडाबेल के ग्राहकों के सम्मेलन के दौरान व्‍यक्‍त किए. नडाल के इन विचारों को स्‍पेन के प्रति उनके प्रेम के रूप में माना जा रहा है. उन्‍होंने कहा, "संपत्ति के प्रबंधन के संदर्भ में किसी ऐसे देश में रहना वित्तीय रूप से लाभकारी होगा जहां लाभकारी स्थितियां हों, लेकिन स्पेन में मैं अपने परिवार और मित्रों के साथ खुश हूं." समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नडाल ने पलेक्सको ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1,000 से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही.

30 वर्षीय स्‍पेनिश खिलाड़ी ने कहा, "किसी अन्य देश में मैं दोगुने पैसे कमा सकता हूं, लेकिन यहां आधे में ही खुश हूं. पैसों से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं." इस साल जनवरी में वर्ष के पहले ग्रैंडस्‍लैम, ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बीच खेला गया जिसमें फेडरर ने जीत हासिल की थी. संघर्षपूर्ण फाइनल में फेडरर ने राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3  से हराया था. फेडरर के करियर का यह 18 वां ग्रैंडस्‍लैम था. इस मैच के बारे में नडाल ने कहा कि उन्हें जल्द खत्म होने वाले मैच की तुलना में लंबे चलने वाले मैच पसंद हैं, जैसा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हुआ. अधिक देर तक चलने वाले मैच खेलने से खुशी मिलती है. एक घंटे तक चलने वाले मैचों से अधिक संतुष्टि पांच घंटे तक चलने वाले मैच देते हैं." स्पेन के टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि 2015 की तुलना में इस साल उन्हें टेनिस खेलते हुए अधिक आनंद और संतुष्टि महसूस हुई है. (आईएएनएस से इनपुट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, टेनिस स्‍टार, स्‍पेन, टैक्‍स दरें, खुश, Tennis Star, Rafael Nadal, Spain, Tax Burden, Happy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com