                                            साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में भारत के लिए कांस्य जीता था (फाइल फोटो)
                                                                                                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        मुंबई महारथी ने शानदार वापसी करते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के दूसरे संस्करण में शुक्रवार को दिल्ली सुल्तान को 4-3 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. एक समय मुंबई की टीम 1-3 से पिछड़ रही थी. मुंबई ने लगातार तीन मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और लीग दौर का समापन पांच मैचों में छह अंकों के साथ किया.
दिल्ली की कप्तान साक्षी मलिक ने टॉस जीता और 57 किलोग्राम भारवर्ग में पुरुष मुकाबले को रद्द कर दिया. मुंबई की कप्तान इरिका विएबे ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में होने वाले महिला मुकाबले को रद्द कर दिया.
रियो ओलिंपिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक ने महिलाओं के 58 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मुंबई की सरिता को 3-1 से हराते हुए अपनी टीम की बढ़त में इजाफा कर दिया.
जॉर्जिया के डेविड त्लाशाड्जे ने दिल्ली को विजयी शुरुआत दिलाई. उन्होंने पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मुंबई के प्रीतम को 6-2 से मात दी.
अजरबैजान की मारिया स्टाडनिक ने मुंबई की कारोलिना कास्टिलो हिडाल्गो को महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मात देते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. मुंबई का खाता जाब्रायिल हासानोव ने खोला उन्होंने पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में प्रवीण राणा को 7-0 से मात दी.
विकास ने मुंबई की वापसी की नींव रखी और पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में सुरजीत ग्रेवाल को 15-8 से मात दी. इरिका ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में दिल्ली की एलिना माख्यनिया को 3-0 से हराया.
स्कोर 3-3 से बराबर था और अखिरी मुकाबला 97 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के यूक्रेन के खिलाड़ी पाव्लो ओलियनिक और सत्यव्रत कादियान के बीच था. पाव्लो ने सत्यव्रत को 8-3 से हराते हुए मुंबई को फाइनल में पहुंचाया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं