विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2016

तेलंगाना के मंत्री का ऑफर सिंधु ने किया खारिज, कहा- गोपीचंद मेरे लिए बेहतरीन कोच हैं

तेलंगाना के मंत्री का ऑफर सिंधु ने किया खारिज, कहा- गोपीचंद मेरे लिए बेहतरीन कोच हैं
एनडीटीवी से बात करती पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद
  • तेलंगाना के मंत्री महमूद अली ने सिंधु को बेहतर कोच दिलाने का ऑफर किया था
  • रियो में सिल्वर मेडल वीजेता रही सिंधु ने गोलीचंद को बताया बेहतरीन कोच
  • वहीं गोपीचंद ने कहा, भारत को ज्यादा मेडल जीतने के लिए सिस्टम सुधारना होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक 2016 में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोच पुलेला गोपीचंद को लेकर चल रहीं खबरों पर विराम लगा दिया है.

एनडीटीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सिंधु ने कहा, 'मेरे लिए गोपीचंद बेहतरीन कोच हैं. किसी मंत्री ने क्या कहा, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना.'

सिंधु की यह टिप्पणी तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'हम सिंधु को ट्रेनिंग के लिए विदेशी कोच उपलब्‍ध कराने की योजना बना रहे हैं, ताकि वह अगली बार गोल्‍ड मेडल ला सके.'

गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु स्पेन की कैरोलिना मरीन से हार गई थीं, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था.

सिंधु भले ही मरीन से जीत नहीं पाईं हो, लेकिन उन्होंने इस ओलिंपिक में बेहद शानदार प्रदर्शन किया. सिल्वर मेडल हासिल कर रियो से वतन लौटी सिंधु और लंबे समय से उनके कोच रहे पुलेला गोपीचंद का यहां जोरदार स्वागत हुआ. इस पर सिंधु कहती हैं, 'यह जश्न बहुत शानदार था और मैं आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं.'

वहीं गोपीचंद कहते हैं कि ओलिंपिक में और ज्यादा मेडल जीतने के लिए, एथलीटों को मिली सुविधा में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा नहीं है. अच्छा सिस्टम बनाने के बाद ही मेडल की संख्या बढ़ेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, पीवी सिंधु, पुलेला गोपीचंद, बैडमिंटन, PV Sindhu, Pulela Gopichand, Badminton, Rio Olympics 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com