विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2016

ओलिंपिक सिल्वर मेडल का असर : पीवी सिंधु से करार के लिए कंपनियों में लगी होड़

ओलिंपिक सिल्वर मेडल का असर : पीवी सिंधु से करार के लिए कंपनियों में लगी होड़
पीवी सिंधु (फाइल फोटो)
हैदराबाद: कंपनियां रियो ओलिंपिक की सिलवर विजेता पीवी सिंधु से अनुबंध करने के लिए बेताब हैं, लेकिन इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी की ब्रांड प्रबंधन फर्म उसकी ब्रांड वैल्यू और बढ़ने देना चाहती है, इसलिए वह अनुबंध करने में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहती है.

रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल ने सिंधु की ब्रांड वैल्यू को कई गुना बढ़ा दिया है और इस बैडमिंटन खिलाड़ी के जल्द ही कुछ अनुबंध करार घोषित करने की उम्मीद है. सिंधु का ब्रांड प्रबंधन देख रही ‘बेसलाइन वेंचर्स’ के सह संस्थापक और निदेशक रामकृष्णन आर ने कहा कि हालांकि प्रायोजन ओलिंपिक से पहले कर लिए गए थे, इसलिए वे उनकी घोषणा नहीं करना चाहते थे, क्योंकि प्रतियोगिता की तैयारी को देखते हुए उसका काफी व्यस्त कार्यक्रम था.

रामकृष्णन ने पीटीआई से कहा, ‘‘ओलिंपिक से पहले दो ब्रांड से करार हुआ था. हम उनकी घोषणा नहीं कर पाये थे क्योंकि ओलिंपिक की तैयारियां चल रही थी, इसलिए हम ओलिंपिक से पहले उसे ज्यादा प्रमोट नहीं करना चाहते थे. हम सितंबर के दूसरे हफ्ते में इनकी घोषणा कर सकते हैं.’’ बेसलाइन एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत का भी काम देखती हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सिंधु के प्रायोजन के लिये काफी प्रस्ताव मिल रहे हैं. ब्रांड को बनाने में समय लगता है इसलिये हम धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं और सिंधु की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाना चाहते हैं जो काफी अहम है.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, बैडमिंटन, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक में भारत, पुलेला गोपीचंद, PV Sindhu, Badminton, Rio Olympics 2016, India In Olympics, India In Rio Olympics, Pulela Gopichand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com