विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2016

आंध्र या तेलंगाना नहीं, 'भारत की बेटी' हैं पीवी सिंधु : कोच पुलेला गोपीचंद

आंध्र या तेलंगाना नहीं, 'भारत की बेटी' हैं पीवी सिंधु : कोच पुलेला गोपीचंद
हैदराबाद में सिंधु (दाएं) और गोपीचंद का भव्य स्वागत किया गया
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों ही पीवी सिंधु पर अपना हक जता रहे हैं, लेकिन इस ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता के कोच पुलेला गोपीचंद ने सोमवार को कहा कि वह भारत की बेटी हैं. जब एक पत्रकार ने सिंधु से दोनों राज्यों के बीच चली बहस के बारे में पूछा तो गोपीचंद बीच में ही बोल पड़े और उन्होंने अपने बयान से इस क्षेत्रीय विवाद को भी समाप्त करने की कोशिश की.

गोपीचंद ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह (सिंधु) भारत की बेटी है. वह भारतीय है. उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि कई सरकारें उनका समर्थन और प्रशंसा कर रही हैं. गोपीचंद ने कहा, 'हमें खुशी है कि सभी (राज्य) इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं.'

तेलंगाना सरकार ने सोमवार को गचीबावली स्टेडियम में सिंधु और गोपीचंद का सम्मान किया. इस समारोह के दौरान तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री महमूद अली ने सिंधु को 'तेलंगाना का गौरव', जबकि गृहमंत्री एन नरसिम्हा रेड्डी ने उन्हें 'तेलंगाना की बेटी' बताया. आंध्र प्रदेश सरकार भी सिंधु और गोपीचंद के सम्मान की योजना बना रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, पुलेला गोपीचंद, रियो ओलिंपिक 2016, बैडमिंटन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, PV Sindhu, Pulela Gopichand, Rio Olympics 2016, Badminton, Telangana, Andhra Pradesh, रियो ओलंपिक, ओलंपिक खेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com