विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2011

मोहाली : गिलानी-जरदारी को मनमोहन का न्योता

मनमोहन ने लिखा, आपको मैच के लिए आमंत्रित करने से मुझे काफी खुशी हो रही है। मैच को लेकर यहां काफी उत्साह बना हुआ है।'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा देने के लिए क्रिकेट कूटनीति को जरिया बनाते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच 30 मार्च को मोहाली में होने वाले क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को न्योता दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद भी इस मैच के दौरान मोहाली में उपस्थित रहेंगे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को लिखे पत्र में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने का प्रस्ताव दिया है। इसमें उन्हें मैच देखने का आमंत्रण देते हुए लिखा है, आपको मैच के लिए आमंत्रित करने से मुझे काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा, मैच को लेकर यहां काफी उत्साह बना हुआ है और हम क्रिकेट के इस रोमांचक मैच को देखने के लिए उत्सुक हैं जिसमें खेल की विजय होगी। मनमोहन सिंह ने दोनों नेताओं को लिखे पत्र में कहा, मुझे आपको मोहाली का दौरा करने और मेरे तथा लाखों प्रशसंकों के साथ दोनों देशों के बीच हो रहे मैच को देखने के लिए आमंत्रित करने में काफी खुशी हो रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रधानमंत्री, मनमोहन सिंह, क्रिकेट, मैच, मोहाली, भारत, पाकिस्तान, गिलानी, जरदारी, PM, Cricket, Invitation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com